ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया विवेक यादव को नवाबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा समेत 1.56 करोड़ रुपये के क्वाइन, 4 मोबाइल एवं 22,400 नकद बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि बबीना के डुबकी गांव निवासी विवेक यादव बड़े पैमाने पर आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा था। मंगलवार को उसके भगवंतपुरा के पास होने की सूचना पर नवाबाद प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम पहुंच गई। टीम पर आरोपी ने फायर किया। उसे किसी तरह पकड़ा जा सका। उसके पास से सात आईडी मिली, जिससे वह सट्टा खिलवा रहा था। विवेक ने बताया कि रोलेक्स समेत कई सटोरियों के साथ मिलकर वह गैंग चला रहा था, उसमें धर्मेंद्र साहू समेत अन्य भी शामिल थे।