फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा दिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोपी भेलकर्मी पुलिस मुठभेड़ में घायल

सात साल की मासूम बच्ची को दवा दिलाने के बहाने घर से ले जाकर भेलकर्मी संजय मिश्रा (43) ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। मंगलवार देर-रात नवाबाद पुलिस ने भगवंतपुरा करगुवा पहाड़ी के पास हुई मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया आरोपी संजय मिश्रा भेल में संविदा कर्मी है। रविवार को 7 साल की बच्ची को उपचार कराने के बहाने चित्रकूट के लिए लेकर निकला था। बच्ची को ऑटो से लेकर झांसी आ रहा था, ऑटो में भी बच्ची के साथ आपत्ति जनक हरकतें कर रहा था। बच्ची विरोध कर रही थी। उसी ऑटो में सवार महिला ने डाॅयल-112 को फोन करके यह बात पुलिस को बता दी। तुरंत हरकत में आते हुए नवाबाद पुलिस ऑटो की पहचान करके उसके परिजनों तक जा पहुंची। परिजनों ने बेटी को संजय के साथ भेजने की बात बताई। परिजनों के फोन करने पर संजय ने बच्ची के साथ खुद को ग्वालियर में बताया। परिजनों ने जब बताया कि पुलिस आई है, तब देर-शाम घर के बाहर बच्ची को आरोपी छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें