फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें महज 7,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। मांग पूरी होने तक इंटर्न डॉक्टरों ने काम नहीं करने की बात कही है। इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल के चलते आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि, ओपीडी में आने वाले मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी कंसल्टेंट आयुर्वेद डॉक्टर संभाल रहे हैं। वहीं, आईपीडी में मरीजों की देखरेख के लिए कंसल्टेंट डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि मरीजों को उपचार में परेशानी न हो। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि शासन ने इंटर्न डॉक्टर की सूची मांगी है। उम्मीद है कि जल्द कोई फैसला शासन से आएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें