विश्व साइकिल दिवस पर ध्यानचंद स्टेडियम से साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों के साथ हर वर्ग की आयु के लोग शामिल रहे। आयोजक शांतनु अग्रवाल ने बताया कि करीब दो सौ बच्चों ने इसमें भाग लिया है। यह रैली इलाइट चौराहा होते हुए बीकेडी से वापस स्टेडियम आएगी। बच्चों को हेल्थ की प्रति अवेयर करना है। साइक्लिंग एक्सरसाइज का सबसे अच्छा माध्यम है। साथ ही बच्चे पर्यावरण को सुरक्षित रखने को लेकर भी जागरूक हो सके।