फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगरा क्षेत्र में झांसी-खजुराहो हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप पलटी, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल

बंगरा के कुईया खिरक से मऊरानीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन झांसी-खजुराहो हाइवे अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा भेजा गया। बंगरा क्षेत्र में जियो पेट्रोल पंप के पास विवाह के बाद परंपरागत नव दंपति के साथ "हत्था" कार्यक्रम में शामिल होने जा रही लोगों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक आदिवासी समुदाय के लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिव शंकर प्रताप तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बाहर निकालकर एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें