झांसी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि गीता में लिखा है कि माया में रहकर माया से दूर हो दूसरे का दुख अपना समझे वह योगी है, बताइए दूसरे का दुख अपना समझते हैं। इन्हें खुशी मिलती है अगर दूसरा आदमी दुखी हो। यदि बुलडोजर से किसी का घर टूट रहा हो तो मुख्यमंत्री आवास में बड़ा खुश होते हैं कि देखिए मैंने आज घर तोड़ दिया।