फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झांसी में टमाटर की रखवाली में लगी पुलिस... सुबह जाकर मिली राहत

आकाश दुबे Updated Fri, 18 Oct 2024 01:18 PM IST

झांसी-कानपुर हाईवे पर रॉयल सिटी के पास गुरवार देर-रात गाय को बचाने के चक्कर में टमाटर से लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद उसमें लदा टमाटर पूरी सड़क पर फैल गया। इन दिनों सौ रुपये किलो बिक रहे टमाटर को सड़क पर बिखरा देख उसे बटोरने के लिए भीड़ जुट गई। लोग टमाटर लेकर जाने लगे। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद लोग वहां से भागे। सड़क पर बिखरे टमाटर की सुरक्षा के लिए रात-भर पुलिस को पहरा देना पड़ा। पुलिस रात भर सड़क पर बिखरे टमाटरों की रखवाली करती रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें