भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए धन और चढ़ावे में लूट का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए भिक्षाटन किया और उससे जमा 420 रुपये का चेक चंपत राय के नाम से बनाकर भेजा। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि प्रभु श्री राम आस्था और मर्यादा के प्रतीक हैं। देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई समर्पित की थी लेकिन भाजपा के नेता इस पवित्र चंदे में लूट की जा रही है। जिलाध्यक्ष राजेश भदौरिया ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी के साथ ही तीर्थ क्षेत्र के आसपास की जमीन की खरीद फरोख्त में भी भ्रष्टाचार हुआ। भिक्षाटन कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।