संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर गौरी फाउंडेशन और जीडी गोयनका स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हाफ मैराथन एवं रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक झांसी किले से मैराथन का शुभारंभ हुआ। प्रतिभागियों ने जीवनशाह तिराहा और बीकेडी चौराहा होते हुए ध्यानचंद स्टेडियम तक दौड़ लगाई। इसमें स्कूली बच्चों, युवाओं और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समापन समारोह में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में एआरटीओ डॉ. सुरजीत सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट, प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव, फाउंडेशन के संस्थापक सतीश कुमार द्विवेदी, सचिव दीक्षा द्विवेदी, कोषाध्यक्ष वैभव बाजपेयी, विवेक चतुर्वेदी, प्रदीप आदि मौजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।