फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं ने जानी कानून की बारीकियां

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को डेली स्थित सीएलएम इंटरनेशनल कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष नीतू सिंह और रेनू चाहर ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, पुलिस के कामकाज और कानून में महिलाओं को दिए गए अधिकारों की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि पुलिस से डरने की नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मदद लेने की जरूरत है। किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय पुलिस से संपर्क करना चाहिए। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सहायता नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क और ऑनलाइन उत्पीड़न के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। छात्राओं को समझाया गया कि किसी भी परेशानी में परिवार और पुलिस को जानकारी दें तथा शिकायत करने में संकोच न करें। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर विद्यालय की रचना दीक्षित, सुनैना एडवर्ड और संजीव सोनी समेत महिला थाने से निशा, शालिनी साहू, अंजना सत्यर्थी, दीपिका सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। छात्राओं को मिशन शक्ति से जुड़े ब्रोशर भी वितरित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें