फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल

सचिन सोनी Updated Mon, 19 May 2025 01:44 AM IST

झांसी में रविवार आधी रात के बाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि तीसरे बदमाश को घेरकर पकड़ लिया गया। चोरी के मामले में तीनों वांछित थे। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस समेत चोरी का सामान बरामद किया है। घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, बड़ागांव गेट बाहर पलक पैलेस के पास रहने वाले शांतनु दुबे के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत जेवरात चुरा लिए गए थे। बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। उसके बाद से पुलिस उनका सुराग लगाने में जुटी थी। रविवार रात बाबा का आटा मुसा रोड के पास तीनों के होने की सूचना मिली। कोतवाल राजेश पाल की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पूछताछ में एक ने अपना नाम सलमान खान निवासी गोसाईपुरा एवं राहुल वाल्मीकि निवासी भांडेरी गेट काली माता मंदिर के पास एवं तीसरे ने नाम अरुण निवासी लोहागढ़ डबरा बताया। सलमान और राहुल गोली लगने से घायल हुए। ब्यूरो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें