मोगा के शांति नगर इलाके में मंगलवार सुबह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी चरणामृत सिंह शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। सोमवार की रात भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मनदीप कौर ने पुलिस को फोन कर शिकायत दी थी कि उसका पति उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकर चली गई, लेकिन रिवाल्वर अपने साथ नहीं ले गई।