फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव ढाबा के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर घायल, दो वाहन चालकों पर लापरवाही का आरोप

झांसी जनपद के गुरसराय मार्ग पर महादेव ढाबा के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में दो वाहन चालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। तहरीर के अनुसार, ग्राम भदरवारा खुर्द थाना गरौठा निवासी (हाल निवासी मऊरानीपुर) गयासी लाल (40) अपने पिता बाबूलाल (70) को मोटरसाइकिल से गुरसराय ले जा रहे थे। आरोप है कि महादेव ढाबा के सामने आगे चल रही कार (UP93 AQ 1996) के चालक ने बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर अचानक दरवाजा खोल दिया, जिससे मोटरसाइकिल दरवाजे से टकरा गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार (UP16 BA 6565) ने भी तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, बाबूलाल के सीने में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि गयासी लाल के सीने और जबड़े में फ्रैक्चर है। दोनों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें