फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, दाहिने हाथ पर लिखा है प्रीति और महाकाल, VIDEO

सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरेदयाल सोरहा गांव के सिवान में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शनिवार सुबह उसकी मौत हुई। गांव के चरवाहों ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसे लड़खड़ाते हुए देखा। युवक के शरीर पर सिर्फ एक लोअर था। वह अचेत होकर गिर पड़ा, जिसके बाद चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। सुरेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग 33 वर्ष है, जिसके दाहिने हाथ पर 'प्रीति' व 'महाकाल' लिखा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें