जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर (फेरूपुर) गांव के समीप वरुणा नदी किनारे फेरूपुर घाट स्थित सरसो के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का सोमवार को शव मिला है। युवक की इंटरलॉकिंग वाले ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई है। 20 मीटर दूर सड़क पर एक बिना नंबर की बाइक भी खड़ी मिली है।