जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर चौराहे के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती महिला की उपचार के दौरान बीती देर रात मौत हो गई। महिला के परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। पवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव निवासी भुवाल गौतम की पत्नी गीता देवी (45) की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन से उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था कि शनिवार रात्रि लगभग 9:00 बजे गीता देवी की मौत हो गई।