जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत केराकत की ओर से गुरुवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस समय बवाल हो गया, जब प्रशासनिक टीम पर पथराव शुरू हो गया। पथराव में नायब तहसीलदार पेसारा विवेक श्रीवास्तव के सिर में चोट लग गई, जबकि बुलडोजर का शीशा टूट गया। चालक के साथ भी मारपीट का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।