जौनपुर में शाहगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी बालक के साथ उसके ही गांव के दो किशोरों ने दुराचार किया। आरोप है कि यह दुराचार दो दिन पूर्व गांव स्थित नाले में ले जाकर किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।