जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में माधवपट्टी के कान्तापुर में शराब के नशे में दो लोगों ने मारपीट कर लिया। इस दौरान साथी की हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त। जफराबाद थाना क्षेत्र के माधवपट्टी के कान्तापुर में गुरुप्रसाद यादव और ओमकार सिंह शराब पीकर लड़ाई कर रहे हैं। मौके पर पहुंची जफराबाद की पुलिस टीम ने घायल गुरुप्रसाद यादव को 108 माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ओमकार सिंह को हिरासत में लिया गया है। शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।