बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी सुल्तानपुर हाइवे पर चकमिर्जापुर गांव के पास बीती रात करीब दो बजे काशी से अयोध्या धाम जा रही मिनी बस सामने से जा रही ट्रेलर के पीछे से जा भिड़ी, जिससे मौके पर बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दस श्रद्धालु घायल हो गए।