जौनपुर के बक्शा विकास खंड के उमरक्षा गांव में स्थित निर्माणाधीन मृत्युंजय महादेव धाम में शुक्रवार को सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक भाजपा नेता सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सुंदरकांड केवल भक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन का जीवंत शास्त्र है। निर्मल मानस ग्रुप के युवा कलाकारों ने जिस शुद्धता और लयबद्धता के साथ प्रभु चरित का गायन किया है, वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सनातन मूल्यों का विस्तार होता है। इस मौके पर राजीव निर्मल, चांदनी यादव, पंकज विश्वकर्मा चंचल शर्मा, राजेश पांडेय, प्रेम आसरे पाण्डेय, ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल आदि रहे।