फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विवादित जमीन को कब्जा कराने पहुंची शाहगंज पुलिस, वीडियो वायरल, दबंगई का लगा आरोप

खेतासराय नगर के गोला बाज़ार मे असलम कटरा में एक विवादित भूमि पर बने एक गरीब परिवार का स्नानागार दबंगों की शह पर पुलिस ने ढहा दिया। विरोध करने पर पुलिस पीड़ित परिवार को अपने साथ लेकर शाहगंज चली गई। वही पुलिस कहना है कि वह केवल मौक़े पर जांच करने गई थी। पीड़ित गोला बाज़ार निवासी रुखसाना का कहना है कि उसके भाई बहन अपने परिवार के साथ तीन पुश्तों से इस आबादी की जमीन के मकान में रहे हैं। जमीन से सटे भूभाग मे एक व्यक्ति अपना कटरा बनवा लिया है । कटरा बनवाने के बाद वह शेष बची भूमि भी गरीब परिवार से जबरदस्ती प्राप्त करना चाहता है। रुखसाना का आरोप है दो दिन पहले खेतासराय पुलिस भी जगह ख़ाली करने की धमकी देकर गई थी। आरोप है सोमवार को शाहगंज की पुलिस के साथ दबंग व्यक्तिभी मौक़े पर। पहुंचा। तथा पुलिस ने उक्त कच्चे बाथरूम को ढहा दिया। भाई और बहन के विरोध करने पर शाहगंज पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। पीड़ित रुखसाना का का कहना है कि मामला कोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद पुलिस ने जबरदस्ती उसके कच्चे बाथरूम को गिरा दिया। शाहगंज थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि कटरा मालिक द्वारा ज़मीन के सम्बन्ध एक प्रार्थनापत्र एसपी को दिया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शाहगंज पुलिस मौक़े पर मामले की जांच करने गयी थी। इस दौरान विवाद होने लगा। इस पर पुलिस द्वारा दोनो पक्षों को थाने लाया गया। अपने अपने कागजात दिखाने के लिए दोनों पक्षों को बुधवार को बुलाया गया है। बाथरूम ढहाने का आरोप बेबुनियाद और निराधार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें