फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चलती स्कूली वैन में अचानक धुआं देख सहम गए बच्चे, शोर सुन 18 छात्रों को निकाला, 15 मिनट में जलकर खाक हुआ वाहन

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना गेट के ठीक सामने गुरुवार को स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही मैजिक गाड़ी में अचानक आग लग गई। बच्चों का शोर सुनकर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता और आरक्षी अर्जुन यादव राजेश्वर और बिजय यादव भी गाड़ी की तरफ दौड़े। थानाध्यक्ष और उनके सिपाहियों ने गाड़ी में बैठे बच्चों को निकालना शुरू किया। आनन-फानन सकुशल 18 बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान दो सिपाहियों मामूली रूप से झुलस गए। मौके पर सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें