चेयरमैन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली सतीश कुमार ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया इस दौरान कार्य मे लापरवाही बरतने ठेकेदार पर भडके तथा टूटी टाइल्स देख स्टेशन अधीक्षक से सवाल पूछा कहा कब ठीक होगा। चेयरमैन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली सतीश कुमार ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया विशेष सैलून से 9.25 पर स्टेशन पर पहुचने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया, आरपीेएफ थाना जीआरपी चौकी, प्लेटफार्म नम्बर एक दो तीन चार और पांच का निरिक्षण किया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया पर पुराना पावर हाउस हटाने का निर्देश दिया जिससे सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार हो सके। प्लेटफार्म नम्बर एक पर बिछ रही रेलवे लाइन का निरिक्षण किया। पुराना आरक्षण काऊन्टर को हटाकर नया बनाने का निर्देश दिया तथा पुरानी पावर केविन जल्दी हटाने का निर्देश दिया इस दौरान प्लेटफार्म नम्बर एक पर टूटी टाइल्स देख कर सम्बंधित ठेकेदार को फटकार लगाई तथा स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह से टूटने का कारण पूछा तब स्टेशन अधीक्षक ने काम मे लगे टैक्टर से टूटने की बात बताई तब उन्होंने जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। यार्ड रिमाडलिंग के तहत कराये जा रहे कार्य के धीमा होने पर नाराजगी जताई तथा स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्यो को तेज गति से करने का निर्देश दिया। उनका सैलून 10.50 पर फाफामऊ के लिए रवाना हो गया रेलवे बोर्ड के चैयरमेन सतीश कुमार लगभग 1 घंटा 20 मिनट तक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुके रहे।