जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के असरफपुर उसरहटा गांव निवासी अमरनाथ राजभर (40) की नगर के मिल्लतनगर स्थित लाइफ क्योर अस्पताल में शनिवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवारजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।