जौनपुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर-शाहगंज मार्ग स्थित ऊदपुर गेल्हवा गांव में शनिवार की रात बुलेट सवार बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट के मालिक की गले से चेन छीन ली। मौके से भाग रहे बदमाशों की बुलेट खींचकर व्यवसायी ने गिरा दिया। बदमाश खुद को घिरता देख बुलेट छोड़कर पैदल बाग निकले।