फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर के जंघई जंक्शन स्टेशन पर अनियमितता को लेकर सौंपा ज्ञापन, विकास कार्यों में तेजी लाने की अपील

जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कराये जा रहे विकास कार्यो मे अनियमितता, काम मे तेजी लाने व ट्रेनों के स्टापेज के लिए भारतीय किसान यूनियन ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के तहत सौन्दर्यीकरण का कार्य हो रहा है निर्माण कार्य मे अनियमितता,कार्यो मे लेट लतीफी तथा ट्रेनो के स्टापेज के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह को डीआरएम के नाम से रविवार को ज्ञापन सौपा। जिसमे उन्होंने स्टेशन पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की।प्लेट फार्म नम्बर एक का निर्माण जल्दी पूरा करने की मांग की , दिव्यांग व बुजुर्ग के लिए एक फुट ओवर बनाने की मांग की , स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य मे गुणवत्ता की जांच की मांग की , सभी प्लेट फार्म पर पानी की निर्बाध आपूर्ति की जाय, टिकट आरक्षण काऊण्टर की संख्या बढाई जाय और टिकट दलालो पर अंकुश लगाने की मांग की।और जंघई से होकर गुजर रही सभी ट्रेनो का स्टापेज का मांग की गयी ।उनके साथ जिला उपाध्यक्ष भोला यादव और गामा यादव भी थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें