फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद बोले- एसआईआर की सूची जारी होने के बाद होगी सपा की विदाई

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि एसआईआर अभियान मतदाता सुधार का महायज्ञ है। वोटर लिस्ट में पारदर्शिता जरूरी है। विपक्ष इसलिए बौखलाया हुआ है, क्योंकि सुधार अभियान उनके गणित को बिगाड़ रहा है। एसआईआर की सूची जारी होने के बाद सपा की विदाई हो जाएगी। वह शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव के निधन पर उनके आवास समसपुर पानीयरियां शोक जताने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और उनके अनुयायियों के साथ लगातार उपेक्षा की गई। आरोप लगाया कि सत्ता में रहते सपा नेताओं ने संविधान को कुचला, और आज विपक्ष में बैठकर संविधान की दुहाई दे रहे हैं। जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी। चर्चित कफ सिरप प्रकरण पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। दोषी कौन है, यह जांच में साफ हो जाएगा। चाहे वह कोई भी हो, दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई निश्चित है। उन्होंने कहा कि कानून का डर सबको होना चाहिए, चाहे वह कितना बड़ा पदाधिकारी ही क्यों न हो। स्कूलों और मंदिरों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों पर उठ रहे सवालों पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता जरूरी है। हर जगह समान रूप से यह लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर स्कूलों और मंदिरों में कैमरे लग सकते हैं तो मस्जिद और मदरसे भी इससे अलग क्यों हों। सुरक्षा और निगरानी सबके लिए समान है। कुछ लोग इसे मुद्दा बनाकर बेवजह राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें