फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों को निशाना बनाकर करते थे चोरी, गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस ने मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह को धर दबोचा। उनके पास से मंदिरों से चोरी हुए पीतल के 85 घंटे बरामद हुए। सुजानगंज, एसओजी, तेजीबाजार व खुटहन थाना की संयुक्त टीम की बुधवार की भोर में बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें दो शातिर चोर व चोरी का सामान खरीदने वाला एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले दो साथी फरार हो गए। उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें