घने कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को सर्दी का सितम और बढ़ गया। कोहरे, धुंध और हल्के बादलों के चलते दिन भर धूप गायब रही। जनपद यलो जोन में पहुंच गया। बाबतपुर एयरपोर्ट के आसपास न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसका असर रहा कि जनपद में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।