जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाॅल और मुख्य भवन के सामने निर्मित इंटरलाकिंग व वैकल्पिक अभिलेखागार का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जल भराव हो जाता था जिससे वादकारियों और आम जनमानस को समस्या का सामना करना पड़ता था। इसके क्रम में ये निर्माण कार्य कराए गए और पौधरोपड़ भी किया गया है।