लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मे बम होने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस हलकान रही। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को खड़ी करके चेक की गई। ट्रेन दो घंटे से अधिक समय तक जंघई मे खड़ी रही। ये है मामला लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली 22103 अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को जैसे ही प्रयागराज स्टेशन से आगे निकली, किसी ने जीआरपी कंट्रोल रूम प्रयागराज को फोन पर सूचना दिया की ट्रेन में एक महिला बैग मे बम लेकर यात्रा कर रही है। वह इंजन के 10वें बोगी में बैठी है।