फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पटाखे की दुकान बंद कराई, अधिकतर पर नहीं मिले स्टॉक रजिस्टर, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने की कार्रवाई

दिवाली के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह और सीओ सिटी देवेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर में पटाखों की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अधिकतर दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर ठीक नहीं पाया गया तो एक दुकान को अधिक गड़बड़ी पर बंद करा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह और सीओ सिटी देवेश सिंह को मुखबिर से पुरानी बाजार की एक पटाखे की दुकान में अवैध पटाखे रखने की सूचना मिली। अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान की जांच की, लेकिन उनके पास पर्याप्त पटाखा नहीं मिला। बताया गया कि व्यापारी का नवाब साहब के हाते में गोदाम है। वहां पुलिस ने जांच की तो वहां सिर्फ बंदूक, पतंग, माझा रखा मिला। वहां से टीम सद्भावना तिराहा स्थित पटाखे की दुकान पर पहुंची। यहां स्टॉक रजिस्टर का कोई हिसाब न मिलने पर दुकान सील कर दी गई। साथ ही ढालगर टोला स्थित खोआ मंडी में टीम पटाखे की दुकान पर पहुंची, जहां आठ बोरी में पुराने पटाखे मिले। उसका भी स्टॉक नहीं मिला। पटाखा दुकानदार को कागजात लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय आने को कहा गया। खोवा दुकान की भी जांच की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें