जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में बुधवार की देर रात अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।