जौनपुर जिले में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से डीआरएम पब्लिक स्कूल मधुपुर की स्कूल वैन पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब नौ बच्चे सवार थे। वैन पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य बच्चों को भी चोटें आईं। घायल बच्चों का हाल जानने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने मौके पर डॉक्टरों की टीम से बातचीत कर उचित इलाज के लिए कहा।वहीं मामले की छानबीन के निर्देश दिए।