फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, एक फरार; VIDEO

जौनपुर में थाना नेवढ़िया और जलालपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात सीतमसराय क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। सूचना पर नेवढ़िया और जलालपुर पुलिस ने सीतमसराय में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अरविन्द राजभर उर्फ मंगनू उर्फ मेवालाल राजभर निवासी जयरामपुर, थाना मड़ियाहूं के रूप में हुई। वहीं उसका साथी महेश यादव उर्फ छोटू निवासी महरेवां, थाना जलालपुर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें