एसएम पब्लिक स्कूल मछलीशहर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसएम इंटर कॉलेज मुरादाबाद के सेवानिवृत्त गणित प्रवक्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आवश्यक होता है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मानिकचंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारत की संस्कृति को जानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों की प्रतिभा निखरती है।