फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भारतीय सेना पर व्यक्त किया पूर्ण भरोसा, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

भारत की सेना विश्व की सबसे ताकतवर है, देश की सेना के पराक्रम पर हर देश वासी गर्व और पूर्ण सुरक्षित महसूस करता है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को जौनपुर के शाहगंज पड़ाव पर सेना के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित समर्थन सभा को संबोधित करते हुए कहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश बार बार हमारे सम्प्रभुता पर हमला करने की घृणित कोशिश करता रहा है, पाकिस्तान हमारे नागरिकों पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देता रहा किंतु बार बार हारी सेना के हाथों पराजित होने के बावजूद दुस्साहसिक एवं अमानवीय कार्य करता रहा है। डा.प्रमोद सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सेना और देश के साथ खडी है,सेना का उत्साहवर्धन करना हर भारतीय का कर्तव्य है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने आपरेशन सिंदूर का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे जिससे पुनः वह हमारे देश के खिलाफ सिर न उठा पाये। आतंकवादियो को पोषने वाले देश पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सेना द्वारा किये गये समस्त सैनिक कार्रवाई का समय कांग्रेस के लोग पूरी तरह से समर्थन करते हैं। इस मौके पर देवराज पांडेय, राकेश सिंह डब्बू, शहनाज़ मंजूर, अरुण शुक्ला,मानवाधिकार कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिल दूबे आजाद, शेर बहादुर सिंह लाल प्रकाश पाल, देवेश उपाध्याय, फैय्याज हाशमी,आईटी सेल के जिला प्रभारी शैलेन्द्र यादव,डा.दिवाकर मौर्य, आलोक राजभर, इसरार अहमद, इरशाद खान राजू, इकबाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने सबका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें