जाैनपुर के सिकरारा थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर शनिवार को लाजीपार गांव से आये किसानों ने शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र दिया कि उनके विपक्षी सरकारी नाली तोड़कर ईट उठा ले गए। अब दबंगई दिखाते हुए सिंचाई के लिए नाली बनाने नहीं दे रहे है।उक्त गांव के पूर्व प्रधान गोबर्धन यादव ,राजेश यादव, भागीरथी यादव, अभिषेक यादव, शिव यादव, मोकादम यादव, पंकज यादव, पवन यादव, त्रिभुवन यादव सहित दर्जनभर से अधिक किसान समाधान दिवस पर दिवसाधिकारी सीओ देवेश सिंह थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह व राजस्व निरीक्षक संजय तिवारी को शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगाए कि गांव निवासी विपक्षी रामदवर यादव 40 मीटर सरकारी नाली तोड़कर ईट उठा ले गए। अब उक्त स्थान पर नई नाली नही बनाने दे रहे है जिससे 40 से 50 बीघे खेत की सिंचाई बाधित है,इस पर थानाध्यक्ष ने विपक्षी को बुलाकर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिए। इसी तरह भीलमपुर निवासी शीतला प्रसाद यादव ने शिकायत किया कि दुदौली गांव में उनके बैनामे की चक पर राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में पथरगड्डी कराई गई थी जिसे गांव निवासी महेन्द मिश्र व छोटेलाल आदि जबरन उखाड़ कर फेंक दिए हैं। उक्त प्रकरण पर थानाध्यक्ष ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिए। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस समाधान दिवस पर आधा दर्जन से अधिक मामले राजस्व से सम्बंधित आए। टीम बनाकर समाधान कराए जाने की व्यवस्था की गई है।