जौनपुर के लेधुका मई दुबान में मंगलवार को मां जानकी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वांचल के भजन गायक आशीष पाठक अमृत ने अपनी प्रस्तुति दी। पाठक के भजनों से पूरा गांव तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने ना किसी की नजर लागे राम की नगरी को और हे खाटू वाले मेरा घर बनवा दो जैसे भजन गाए। इन भजनों पर श्रोता और महिलाएं भक्ति में लीन होकर झूमती दिखीं। गायिका वैष्णवी दुबे ने भी निबिया के दाढ़ गीत प्रस्तुत कर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने पाठक को चुनरी पहनाकर की। आयोजक प्रेमचंद दुबे ने भी पाठक का सम्मान किया। इस अवसर पर सीटू तिवारी, अभिषेक दुबे, हरिओम दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।