पूर्व सांसद धनंजय सिंह 58 दिन बाद जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को जौनपुर जिले के कालीकुत्ती स्थित अपने आवास पहुंचे। समर्थकों ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया। आवास पहुंच कर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हाथी से सिर्फ उनको फायदा नहीं बल्कि उनके समर्थकों से हाथी को भी फायदा है। उन्होंने सपा और भाजपा के प्रत्याशियों का बाहरी बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं का जौनपुर की जनता से कोई सरोकार नहीं है।