गौ माता को राष्ट्र माता और राज्य माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से निकाली गई गविष्ठ यात्रा शुक्रवार को मड़ियाहूं पहुंची। गौ माता की रक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से गोरखपुर से निकली यह यात्रा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि 23 जुलाई को यात्रा पुनः गोरखपुर में समाप्त होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तब तक सरकार गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं करती है तो 24 जुलाई को एक अक्षौहिणी सेना के साथ अगला संकल्प लिया जाएगा।