फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जौनपुर में अमर उजाला ने 23 मेधावियों को किया सम्मानित

Pragati Chand Updated Tue, 02 Jun 2026 09:36 AM IST

जौनपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं के सम्मान के बाद अमर उजाला की ओर से भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों मेडल और सम्मान पत्र वितरित किया गया। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, जिलाधिकारी सैमुअल एन पॉल एन, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने हाईस्कूल के 10 और इंटरमीडिएट के 13 टापर्स विद्यार्थियों को मेडल और सम्मान पत्र प्रदान किया। अतिथियों ने अमर उजाला के इस पहल की सराहना भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि ये छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा, ज्ञान और परिश्रम के बल पर नाम रौशन करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें