फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किराए के मकान में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दी

शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jan 2025 05:56 PM IST

किराए के मकान में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मालिक जब कमरे में पहुंचा तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर इंदिरा स्टेडियम के पास विशाल वर्मा (22) किराए के मकान में रहता था। उसने शनिवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मान सिंह जब कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख उन्होंने मृतक के भाई को सूचना दी। भाई राधेश्याम ने बताया कि माता पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और वह उरई में ही रहता है। विशाल नशे का आदी हो गया था। वह घर के सामान बेच देता था। इससे परेशान होकर परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। वह किराए से रहता था। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें