फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उरई में डीएम ने नेत्रहीन विद्यालय में बच्चों को गर्म कपड़े-मिठाइयां सहित अन्य सामग्रियां वितरित कीं

उरई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने लहरियापूर्वा स्थित नेत्रहीन विद्यालय का दौरा किया। यहां के बच्चों के बीच गर्म वस्त्र, मिठाई, बिस्कुट, फल और अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से मिलकर उनका हालचाल लिया। जिलाधिकारी ने बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े स्वेटर आदि प्रदान किए, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी का भाव दिखा। उन्होंने मिठाई बिस्कुट फल आदि के पैकेट भी वितरित किए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान करेगा और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें