जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र स्थित झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर टायर फटने से एक डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे केबिन में फंसे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने के कारण घायलों को काफी देर तक दर्द से तड़पना पड़ा।