फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालौन में पीडब्ल्यूडी का कैशियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोक निर्माण विभाग कैशियर को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने विभागीय भुगतान के बदले ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। मामले की शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए कैशियर को रंगे हाथ पकड़ लिया और कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। औरेया जिले के सैनपुर (फफूंद) निवासी ठेकेदार विजय कुमार उर्फ गोलू ने 2016 में ग्राम कुइया से धरगुवां के बीच सड़क निर्माण का कार्य करवाया था। इस निर्माण कार्य का टेंडर तीन करोड़ 14 लाख 54 हजार रुपये का था, जो सपना बिल्डर्स इटावा को सौंपा गया था। जब काम पूरा हुआ तो सपना बिल्डर्स ने पीडब्ल्यूडी से भुगतान के लिए कई बार कहा, लेकिन विभागीय अधिकारी इसे हमेशा टालते रहे। गोलू ने बताया कि भुगतान को लेकर वह एक माह से कैशियर संजीव साहनी के चक्कर काट रहे थे, लेकिन हर बार कैशियर द्वारा कागजों में कमी निकालकर मामले को लंबा खींचा जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें