फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: 20 घंटे गुल रही बिजली, नाराज लोगों ने लगाया जाम

Shikha Pandey Updated Mon, 13 Apr 2026 06:54 PM IST

उरई के चुर्खी रोड स्थित ओडीए कार्यालय के पास पोल गिरने से इलाके की बिजली 20 घंटे तक ठप रही। बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली निगम की ओर से कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में कोतवाल ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। शहर के चुर्खी रोड पर शनिवार को अचानक बिजली का पोल गिरने से पूरे मोहल्ले की सप्लाई बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने रात में ही बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार सुबह तक भी बिजली बहाल न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। पेयजल संकट गहराने लगा और गर्मी के चलते हालात और बिगड़ गए। दोपहर तक जब सप्लाई चालू नहीं हुई तो आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने उरई-चुर्खी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की एक किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाल आनंद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया और विभागीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों के जल्द सप्लाई बहाल कराने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं की गई। यहां तक कि संबंधित जेई को फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं किया गया। इससे मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। कोतवाल ने बताया कि जाम को खुलवा दिया गया था। स्थिति सामान्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें