फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड का खुलासा, जमीनी विवाद में वारदात; तीन संदिग्ध हिरासत में

जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष 70 वर्षीय गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हुई नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जालौन एसपी सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी जमीनी रंजिश व संपत्ति का विवाद मुख्य वजह थी। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशों ने शनिवार को मुकदमे की फाइल देने के बहाने बुलाकर उनका अपहरण किया था और हत्या के बाद शव कानपुर के गुजैनी इलाके में फेंक दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें