बाइक खड़ी कर समोसा खाना एक युवक को भारी पड़ गया। बैंक से अपनी दादी के खाते से 80 हजार रुपये निकाल कर युवक ने अपनी बाइक में लगे बैग में रख लिए और कस्बे में एक समोसा की दुकान पर बाइक खड़ी कर समोसा खाने लगा। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने बैग से रुपये पार कर दिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। कस्बे के गांधीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले उत्कर्षराज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार शाम वह अपनी दादी को साथ लेकर सेंट्रल बैंक शाखा गया था।